गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग का फरमान
कक्षा 4 से 8 सुबह 06:30 से 09;30 व नवीं से बारहवीं 06:30 से 10:30 तक
रांची: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण शिक्षा विभाग ने बच्चों के राहत वाला फरमान सुनाया है। विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी किया है कि एक से तीन तक की कक्षाएं 22 जून तक स्थगित रहेंगी। इसके अलावे चार से आठ की कक्षाएं सुबह 6.30 से 9.30 तक, कक्षा नौ से बारहवीं की कक्षाएं सुबह 6.30 से 10.30 तक व 24 जून से 6.30 से 11.30 तक चलायी जाएंगी।
विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में मानसून विलंब से आयेगा, इसलिए कक्षाएं स्थगित की जा रही है, वहीं चार से आठ तक की कक्षाएं सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक चलेगी। इन कक्षाओं के छात्रों को मध्याह्न भोजन करा के ही छुट्टी देने की बात कही गयी है। प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से जारी इस पत्र में सभी जिला उपायुक्तों को जिला स्तर पर निर्देश जारी करने का आदेश दिया गया है।
24 जून से स्कूल नियत समय पर चलेंगे, जिसमें 6.30 से 11.30 तक कक्षाएं लगेंगी और पठन पाठन सामान्य रहेगा। आवासीय स्कूलों के लिए भी विभाग की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र में आवासीय स्कूलों को यथावत चलाने की बात है। इसके अलावे पेयजल से लेकर बिजली व्यवस्था पर भी कठोर आदेश है। कहा गया है कि सभी स्कूलों में बिजली व पंखा हर हाल में होना चाहिए। निजी स्कूलों के लिए उपायुक्त स्थानीय स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे।