प्रतिभा ढूंढकर खेल निखारना सरकार का लक्ष्य: बाउरी

रांची: झारखंड के खेल प्रतिभा को ढूंढ कर उनके प्रतिभा को निखारना और नए युवाओं को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना झारखंड सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार ने जेएसएसपीएस का गठन किया था। ये बातें मंगलवार को खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कही।
[URIS id=9499]
उन्होंने इससे पूर्व आज खेलगांव में आयोजित खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। कहा कि झारखंड सरकार का प्रयास सफल होता दिख रहा है। हाल में ही यहीं की कैडेट फ्लोरेंस बारला ने दो स्वर्ण पदक देश के लिए जीता था। इसी तरह झारखंड सरकार का उद्देश्य है, कि आगामी ओलिंपिक में भारत को सबसे अधिक स्वर्ण पदक मिले व उसमें झारखंड के खिलाड़ी सर्वाधिक हों। उन्होंने इस मौके पर सभी नए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने चयन प्रक्रिया को देखकर बच्चों से बात भी की। ज्ञात हो कि खेल महाकुंभ राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 11 जून से 13 जून 2019 तक चलेगा। इसमें 8 से 12 वर्ष के बच्चे और बच्चियां शामिल हुई हैं। राज्य के सभी जिले के करीब 2000 से अधिक बच्चे पहुंचे हैं। जिनका चयन 15 खेल विधाओं के लिए होना है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/chatra-sanjay-bhaineshwar-has-given-hundreds-of-acres-of-land-to-his-family


