चाईबासा: नोवामुंडी आयरन माइंस को ओवरऑल विजेता का सम्मान

चाईबासा: होटल बीएनआर चाणक्य, रांची में हुए 26वें माइंस एन्वायर्नमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (एमई ऐंड एमसी) समारोह के अंतिम दिन टाटा स्टील के नोवामुंडी आयरन माइन (एनआईएम) ने व्यवस्थित, वैज्ञानिक, पर्यावरणीय और सस्टेनेबल विकास के लिए ए-वन श्रेणी में ओवरऑल विजेता पुरस्कार जीता। इस दौरान यहां इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस (आईबीएम) के खान और सांख्यिकी प्रभाग के उपमहानिदेशक के थॉमस बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
[URIS id=9499]
नोवामुंडी आयरन माइंस की ओर से दीपक बेहरा, हेड, एनआईएम, टाटा स्टील, संजीत अध्या, हेड, प्लानिंग, ओर माइंस एंड क्वैरीज डिवीजन, टाटा स्टील और विनायक नरसिंहराव देशपांडे, सीनियर मैनेजर, इन्वायर्नमेंट ने पी कुलश्रेष्ठ, कंट्रोलर ऑफ माइंस, ईस्ट जोन, आईबीएम, कोलकाता से पुरस्कार ग्रहण किया। टाटा स्टील के एनआईएम ने 4 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) उत्पादन करने वाली खदानों की ए-1 श्रेणी में यह पुरस्कार जीता। कुल 46 खानों का निरीक्षण किया गया था, जिनमें से टाटा स्टील के एनआईएम ने खनन स्थान पर अपनी उत्कृष्ट अभ्यासों को दर्शाया। सभी खानों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत आंका गया, जिसमें वनीकरण, अपशिष्ट डंप प्रबंधन, वैज्ञानिक और व्यवस्थित विकास, खनिज संरक्षण, पुनर्ग्रहण और पुनर्स्थापन, मिनरल बेनेफिसिएशन, पर्यावरण अनुश्रवण और स्थिरता यानी सस्टेनेबिलिटी जैसे बिंदु शामिल थे। टाटा स्टील के एनआईएम ने स्टाल डिस्प्ले सह प्रदर्शनी श्रेणी में अपने विस्तृत गतिविधि प्रदर्शन हेतुु दूसरा पुरस्कार भी जीता।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/police-jawans-are-working-round-the-clock-for-public-service-kuldeep


