साहिल अमीन ने जीता टेनिस एकल खिताब

रांची: झारखंड टेनिस एसोसिएशन के तात्वाधान में द युनाइटेड क्लब जमशेदपुर में चल रहे ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप सिरीज अंडर 16 वर्ग का एकल खिताब राज्य के स्टार टेनिस खिलाड़ी रांची के साहिल अमीन ने जीत लिया है। फाइनल में खेले गए काफी संघर्षपूर्ण मुकाब्ले में बंगाल के आर्या भट्टाचार्या को 7-4 , 5-7 , 6-3 से पराजित किया । पहला सेट को टाईब्रेक में जीतने के बाद साहिल दुसरा सेट गवां बैठे परंतु तीसरे सेट में दम दिखाते हुए साहिल ने मैच पर कब्जा कर लिया । यह सफलता अर्जित करने के साथ ही साहिल अपने आयु वर्ग की राष्ट्रीय रैंकिंग में देश के शीर्ष 100 खिलाड़ीयों की सूची में शामिल हो गये हैं ।
[URIS id=9499]

