चाईबासा: गुम बच्चों को रातों रात खोज निकाला पुलिस, परिजनों को सौंपा

चाईबासा: जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ पंचायत के अंतर्गत गुटूसाई गांव के छह बच्चे घर से नहाने के नाम पर निकलने के बाद आचानक गायब हो गये। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे नहीं मिले, तो बच्चों के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई व थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक दल- बल के साथ पंहुचकर वहां सभी लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि रोज की तरह वे नदी में नहाने गये थे, लेकिन अचानक गुम हो गये। पुलिस ने सघन छानबीन करते हुये महज छह घंटे के भीतर गुरुवार रातों- रात छिरियानार जंगल से बच्चो को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
[URIS id=9499]
इससे पूर्व थाना प्रभारी मोदक अपने सहकर्मियों सहित छहः ग्रामीणों को लेकर बच्चों को तलाशने लगे। पुलिस का शक था कि कहीं बच्चे नदी में तो नहाने के क्रम में नही गिर गये, इसलिए रात को ही वहां टार्च लेकर खोजबीन की, लेकिन बच्चे हाथ नही लगे। पुछताछ के क्रम में उन्हें पता चला, कि छह नहीं बल्कि सात बच्चे नहाने गये थे व एक बच्चा अपने घर लौट गया था। बहरहाल पुलिस की टीम घर लौटे बच्चे के यहां पंहुच गई तो उस वक्त बच्चे की मां उसे अपनी भाषा में डांट डपट करते कुछ भी बोलने से बच्चे को मना कर रही थी, इसे पुलिस के साथ पंहुचे स्थानीय छोटू व चालक प्रकाश ने भांप लिया था। इस समय रात के दो बजे थे व अंधेरे के कारण ये सभी गांव में ही शरण लिये हुये थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/you-are-eating-no-sweet-poison


