रांची: यूपीएससी में चयनित प्रतिक व सुमित का अभिनंदन

रांची: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के बैनर तले बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी में झारखंड से सफलता हासिल करने वाले मारवाड़ी समाज के प्रतीक जैन, रांची व सुमित अग्रवाल, हजारीबाग को प्रतीक चिन्ह, साल व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस बाबत अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने कहा कि पूरे देश में समाज के बच्चों ने यूपीएससी की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्षन कर गौरवान्वित किया है। हमें समाज के प्रतिभाओं पर गर्व है व ये उम्मीद है, कि इन दोनों से युवा प्रेरणा लेंगे।
[URIS id=9499]
प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आहूत इस अभिनंदन समारोह में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार केडिया, भागचंद पोद्दार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण बुधिया ने की। इस अवसर पर धर्मचंद जैन, कौशल राजगढ़िया, रवि शर्मा, संजय सराफ, विष्णु प्रसाद, कैलाश चंद्र जैन, नरेश कुमार जैन, पद्म लोचन प्रसाद, कमल जैन, अशोक नार सरिया, महेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन, उम्मेद जैन, पदम जैन के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/raghuvar-speaker-at-the-congratulatory-ceremony-will-be-completed-after-winning-60-seats-in-the-assembly-mission-2019




