रांची: कन्या पाठशाला में समर कैंप शुरु

रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा के बैनर तले सोमवार को राजधानी के शिव नारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला, गांधी चौक में 8वें निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन कर हुई। तीन दिवसीय समर कैंप के पहले दिन कक्षा 7- 8 की 70 छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें संस्कार ,योगा, जूडो कराटे, चित्रकला व नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि इनका सर्वांगीण विकास हो सके। सभी को ड्राइंग कॉपी, कलर, इरेजर, पेंसिल शार्पनर व स्नैक्स बांटे गए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख नीरा बथवाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में आहूत हुआ।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/emerging-young-singer-nazia-from-ganwa-in-bollywood

इस मौके पर अध्यक्ष मंजू केडिया, रीना सुरेखा, मंजू लोहिया, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, नैना मोर, अनामिका पसारी, जया बिजावत, अलका अग्रवाल, उमा शाह, ललिता नारसरिया, कमला विजयवर्गीय, सुमन राजगढ़िया, सरिता अग्रवाल, शशि डागा, सरिता पोद्दार सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।

[URIS id=8357]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More