रांची:अग्रवाल सभा, महिला समिति द्वारा 24 मई से तीन दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस समर कैम्प को दो भागों में बाँटा गया है जिसमें प्रातः 8-12 तक कक्षा 1 से 3 तक के बच्चे भाग लेंगे। वहीं दूसरे भाग में कक्षा 4 से 10 तक के बच्चे भाग लेंगे।
इस समर कैम्प में बच्चों को चित्रकला, क्राफ्ट, गायन, नृत्य, कोलाज, गिफ्ट पैकिंग के साथ-साथ मेनर्स, ग्रुप डिसकशन, योगाभ्यास, पब्लिक स्पीकिंग, मैनेजमेंट आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समर कैम्प में महिलाओं के लिए कुकिंग क्लास की भी व्यवस्था की गई है जिसका प्रशिक्षण सोनल पोद्दार देंगी।[URIS id=8357]
विभिन्न ऐक्टिविटी के लिए नंद दुलाल दत्ता,अजय गोस्वामी,सुबोध कुमार, दीपक दास,मनीष कमल,साबीर हुसैन,सुनील किस्पोटा,दिपक पोद्दार,शिखा शर्मा व दीपक शर्मा बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा की संयोजिका अनुसुईया नेवटिया व रूपा अग्रवाल ने दी।