आकाशवाणी रांची से सुनिए चुनावी नतीजे

रांची: आकाशवाणी रांची के समाचार सेवा प्रभाग ने मतगणना के प्रमाणिक और ताजा नतीजे देने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क आकाशवाणी पहली बार चालीस घंटे चुनाव पर लगातार विशेष कार्यक्रम ‘जनादेष’ प्रसारित करेगा। इसे गुरूवार को सवेरे सात बजे से शुक्रवार रात ग्यारह बजे तक एफ-एम गोल्ड और अन्य चैनलों पर सुना जा सकता है। इधर आकाशवाणी रांची द्वारा भी मतगणना के रूझान और परिणाम की जानकारी देने के लिए तेइस मई को विशेष चुनाव बुलेटिन प्रसारित किया जाएगा।
https://samridhjharkhand.com/counting-from-8-oclock-in-chakravyuh-security-khyangte



