अद्भुत- अलौकिक बुंडू का श्रीकृष्ण- राधा रानी का नवरात्रि मंदिर

बुंडू से संजोग भगत
झारखंड पर्यटन की दृष्टि से अपने आप में एक विशिष्ट स्थान रखता है। राजधानी रांची से 42 किलोमीटर दूर बुंडू प्रखंड के ऐतिहासिक व पौराणिक राधा- कृष्ण मंदिर अपने आप में एक विशिष्ट आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने भारतभर से श्रद्धालु हर साल बहुतायत पहुंचते हैं। यहां नवरात्री टोली के विशाल प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी जी की भव्य, अद्भुत व सुंदर नवरात्री मंदिर स्थित है।
शांति की अनुभूति:
लगभग एक एकड़ भूमि पर मंदिर परिसर में बने श्रीकृष्ण व राधारानी जी का यह मंदिर काफी प्राचीन है। मंदिर के विशाल प्रांगण के अंदर जाते ही एक अनुपम शांति की अनुभूति होती है। नवरात्रि के इस कृष्ण राधारानी मंदिर में अक्षय तृतीया के दिन कलश की स्थापना की जाती एवं उसके दूसरे दिन से नौ दिन और रात्रि हरीनाम का संकीर्तन किया जाता है। यहां होने वाले कीर्तन को सुनने के लिए आस- पास के गांव देहात से लोग शामिल रहते हैं। यहां पर दिव्य और भव्य मेला लगता है। नवरात्रि मंदिर में रखी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति काफी प्राचीन मानी जाती है। यहां की श्रीकृष्ण जी मूर्ति के कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं।
[URIS id=8357]
जब कृष्ण जी पाषाण मूर्ति हो गए:
कहा जाता है कि वर्षों पहले भोला घासी नामक हरिजन समुदाय का एक व्यक्ति अपने जानवरों को चराने पास के जंगल में गए हुए थे। वहां उन्होंने एक अनुपम दृश्य देखा। श्रीकृष्ण और राधारानी जी रास रचाते क्रीड़ा करते हुए झूला झूल रहे थे। ऐसे अनुपम दृश्य को देख भोला खुद पर काबू नहीं रख पाए और कौतूहलवश उन्हें पकड़ लिया। परन्तु राधारानी जी वहां से भागने में सफल हो गई और कृष्ण जी पाषाण मूर्ति हो गए। उसी रात्रि भोला जी को श्रीकृष्ण और राधा रानी जी के लिए मंदिर स्थापित करने के लिए स्वप्न आया।
भक्त ने नवरात्रि राधारानी मंदिर के लिए जमीन दान दी:
धीरे- धीरे ये बात सारे नगर में फैल गई। नवरात्रि टोली के रहने वाले एक सज्जन महानुभाव ने नवरात्री राधारानी मंदिर के लिए अपनी सारी जमीन दान में दे दी। कुछ समय बाद पूरे नगर से चंदा जमा मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ। मंदिर का कार्य पूरा होने पर श्रीकृष्ण जी की उसी पाषाण मूर्ति को प्रति स्थापित किया गया और राधारानी जी की पीतल से बनी हुई मूर्ति प्रतिस्थापित की गई। नवरात्रि मंदिर में कृष्ण जी और राधा रानी जी तीनों पहर का पूजन एवं भोग अर्पण किये जाने लगे।
[URIS id=8357]


