रांची: नेपाल से रांची आये एक परिवार की मां समेत उनकी दो बेटियों को सरेआम अगवा कर लिये जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। खास बात ये है कि अपराधियों ने उनके 16 वर्षीय बेटे को नशीले पदार्थ सुंघाकर कार से बाहर फेंक दिया गया है। जानकारी के अनसार ये घटना सोमवार की शाम लगभग 6 से सवा 6 बजे के बीच की है। राजधानी के अतिपौश इलाके माने जानेवाले डोरंडा के राजेंद्र चौक से लेकर हाई कोर्ट चौक के बीच घटी इस अगवाकांड ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
बड़ी बात ये है कि ये मामला प्रकाश में तब आया, जब अरगोड़ा क्षेत्र में महिला का 16 वर्षीय पुत्र सड़क किनारे से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने किशोर को उठाकर पीसीआर नंबर पांच के पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। लड़के का नाम किशन कार्की है। उसके अनुसार उसकी मां धाऊली कार्की (45), बहन काली कार्की (20) और दीपा कार्की (19) को स्कॉर्पियो पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अगवा किया है। उसने बताया कि उसकी मां मूकबधिर है। अगवा करने वालों ने उसके एक लाख रुपये भी लूट लिया। पैसे को लेकर वह नेपालगंज से चला था। अपराधियों ने इस दौरान उसके जींस व टी- शर्ट को उतरवाकर कुर्ता- पायजामा पहना दिया। इसके बाद नशे की हालत में उसे छोड़कर अपराधी भाग निकले। पुलिस इसकी सूचना पाने के बाद से हरकत में आ चुकी है।
पीसीआर वैन के पुलिसकर्मी ने किशन को अरगोड़ा थाना पंहुचा दिया, लेकिन फिर यहां से रेलवे स्टेशन के पास की घटना बताकर चुटिया थाना भेज दिया व अंतिम ने यहां से भी डोरंडा थाना पहुंचा दिया गया। अब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। किशन का कहना है कि वह, उनकी मां और दोनों बहनें पिता के कहने पर रांची आये थे। किशन के पिता नरेंद्र तमांग उर्फ गणेश तमांग आर्मी के गोरखा रेजिमेंट में पदस्थापित हैं। उन्होंने ही फोन पर उन्हें हाई कोर्ट के पास बुलाया था। वह अपनी मां व बहनों को लेकर नेपाल से बस व फिर ट्रेन बदलकर रांची पंहुचा। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने ऑटो पकड़ा। यहां से राजेंद्र चौक पंहुचा। यहीं पर स्काॅर्पियों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया। उसमें एक नेपाली युवक भी था। किशन ने बताया कि नेपाली युवक ने कहा कि तुम्हें उठाने के एवज में हमें पांच लाख रुपये मिलेंगे। उसने बताया कि दाढ़ीवाला एक युवक उनलोगों का पीछा ट्रेन से करता आ रहा था। किशन के अनुसार अगवा करते समय उसने चिल्लाया भी, लेकिन नेपाली युवक ने वहां पंहुचे ऑटो चालकों को टाल दिया और पीछे से कोई हथियार सटाकर गाड़ी में बैठने को कहा। किशन के पिता नरेंद्र तमांग उर्फ गणेश तमांग के नाम का सत्यापन अब तक जैप और आर्मी के गोरखा रेजिमंट में नही हो सका है। सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि के अनुसार किशोर के पिता की पोस्टिंग व उसका खुद का ठिकाना भी सत्यापित नहीं हो सका है। लिहाजा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।