चाईबासा: जिले के रक्त बैंक में मजदूर दिवस के दिन 83वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, इस बाबत लोगों द्वारा 15 युनिट खून दान किये गये। मौके पर रोटरी अध्यक्ष बलजीत सिंह खोखर ने सभी रक्त दाताओं, अतिथियों, रोटरियन्स को कहा कि आपके द्वारा किया जा रहा ये पुनित कार्य एक जीवनदान है। ये खून किसी मददगार के लिये सहायक साबित होगा।
उन्होंने इनसे अनुरोध किया, कि जैसे आप सभी हर महीने की पहली तारीख को स्वयं आकर निःस्वार्थ रक्त दान करते हैं, उसी तरह 12 मई को देशहित में आपके अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर सपरिवार जाकर मतदान कर राष्ट्रधर्म निभाएं। रक्त दान सह जागरुकता शिविर में रोटरियन पुनीत सेठिया, रोटरी कोषाध्यक्ष रितेश मुंधड़ा व उनके पुत्र हर्षित मुंधड़ा व पूर्व रोटरी क्लब के अध्यक्ष सौरभ मुंधड़ा सहित पंद्रह लोगों ने रक्त दान किया। यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय हरभजन सिंह खोखर की मधुर स्मृति में आहूत होता है।