भारत में रहने वाले भारतवासी: इंद्रेश

रांची: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि देश हित सबसे पहले होना चाहिए क्योंकि देश से हमारी पहचान हैं। जिस तरह से अमेरिका के रहने वाले अमेरिकी, अरब के रहने वाले अरबी कहलाते हैं उसी तरह भारत के रहने वाले पूरी दुनिया में भारतवासी और हिंदुस्तानी कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से यह सबक हासिल होता है की किस तरह इस सरकार ने दुनिया भर में भारत की मान मर्यादा बढ़ाई है और देश की उन्नति को सर्वोपरि रखा है। ये उसी का परिणाम है के आज हम दुनिया के 7 इकोनामी पाॅवर के सूची में आ गए हैं, पूरी दुनिया आज हिंदुस्तान की उन्नति को देख रही है, यहां तक के विश्व के सारे मुस्लिम देशों ने भी भारत को बादशाह माना है।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश अपनी गलत हरकतों के कारण पूरे विश्व में अमानीत हुआ है। दुनिया आज पाकिस्तान को शैतान देश मान चुकी है, क्योंकि इस देश का जन्म हुआ है, और भारत ख़ुदाई देश है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम उज्जवल किया है, बल्कि अपने देश के रहने वालों के लिए भी अनगिनत कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने प्रारम्भ में ही सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया था, उसको जमीनी स्तर पर लागु करके दिखाया है। श्री कुमार देश का हित सर्वोपरि विषय पर एक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने सभी मस्जिद और दरगाह से अपील करते हुए कहा कि वे कमजोर मुसलमानों की मदद के लिये आगे आये।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More