रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोड शो के बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण को केंद्रीय सरना समिति ने धरती आबा के वंशजों का अपमान करार दिया हैं। समिति के बैनर तले मंगलवार को वहां पहुंचे अजय तिर्की ने प्रतिमा का शुद्धिकरण करना चाहा, लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम ने न सिर्फ भीड़ को तीतर-बितर कर दिया, बल्कि वहां पर 144 लगा दिया है।
गौरतलब हो कि मंगलवार को ही समिति ने इस बात का ऐलान किया था और आज इसे अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रहे थे। इनलोगों का आरोप है कि पीएम ने बिरसा मुंडा के वंशजों का अपमान किया है। जल, जंगल, जमीन उनकी सुरक्षा कवच के रूप में बने संवैधानिक अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने का काम कर रही है। लोगों को दिखाने के लिए प्रतिमा पर प्रधानमंत्री द्वारा माल्यार्पण किया जा रहा है।