लालू के नाम से डरे मोदी, नीतीश व रघुवर

रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के जेल अधीक्षक के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि जेल अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के इशारों पर कार्य कर जेल मैन्यूल का अनुपालन न कर न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन किया है।
यादव ने कहा, कि ज्ञात होना चाहिए कि रिम्स अस्पताल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज हो रहा है। यादव ने कहा कि न्यायालय का निर्देश है कि सप्ताह में एक दिन शनिवार को सिर्फ तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन सरकार ने हठधर्मिता अपनाते हुए लालूजी के डर से लोगो पर विधि व्यवस्था का हवाला देकर इस शनिवार को मिलने पर प्रतिबंध लगाया दिया।
यह सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लालू फोबिया हो गया है। जनता ऐसी हिटलरशाही कारनामो का माकूल जवाब देगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More