रांची: सीआईटी में गुरूवार को आईटी सेक्टर की टेस्टींग व सर्टीफिकेशन के क्षे़त्र में काम करने वाली मल्टीनेशनल कंपनी ब्यूरो वेरिटस ने पूल कैंपस का आयोजन किया। कैंपस में राज्य के पांच इंजीनियरिंग काॅलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें गुरूगोविंद सिंह इंजीनियरिंग काॅलेज, बोकारो, आरभीएस काॅलेज जमशेदपुर, राम गोविंद इंस्टीट्युट ऑफ़ टेक्नाॅलाजी कोडरमा, आरटीसी ओरमांझी, व सीआईटी टाटीसिलवे के कुल 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कैंपस का आयोजन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए किया गया। गुरूवार को प्री प्लेसमेंट टाॅक रीटेन टेस्ट, व एच आर इंटरव्यू हुआ। इसमें चयनित विद्यार्थियों का स्काईपी के माध्यम से इंटरव्यू होगा। जिसके बाद विद्यार्थियों का फाईनल चयन होगा। इस दौरान कंपनी के एच आर हेड रोहित कुमार गुप्ता व सोनम शर्मा ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार किया। संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. के पी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जाॅब लाकेशन नोएडा होगा और इन्हें सालाना तीन लाख का पैकेज मिलेगा। मौके पर प्राचार्य डा. संजीव कुमार, कार्डिनेटर प्रो. अंकित सिंह, प्रो. नैयर मुमताज आदि लोग मौजूद थे।