प्रतिभावान क्रिकेटरों को मिलेगी छात्रवृति

रांची: खेल के क्षेत्र में बेस्ट इनोवेटिव आइडिया के लिए पुरस्कृत स्पोर्टी वाईभ स्पोर्ट्स एजुकेशन एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी होनहार क्रिकेटरों को छात्रवृति देगी। इस बाबत ऐसे खिलाड़ियों को क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स में उच्च व तकनीक युक्त प्रशिक्षण का आगाज आगामी 28 अप्रैल को होने जा रहा है। स्पोर्टी वाईभ के निदेशक कुणाल विक्रम एवं सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे समाज में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है, उन्हें उच्च एवं तकनीकी प्रशिक्षण से निखारने की। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्पोर्टी वाईभ स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत चयन कर क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।
कहा कि हमारा यह स्कॉलरशिप कार्यक्रम 28 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है व प्रत्येक रविवार को क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स  सेंट्रल अकादमी स्कूल परिसर में खिलाड़ियों का परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण के लिए दो उम्र वर्ग निर्धारित किया गया है जिनमे 06 वर्ष से 14 वर्ष एवं 15 वर्ष से 21 वर्ष शामिल हैं। वर्ष 06 से 14 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ी निबंधन शुल्क रु. 300 एवं वर्ष 15 से वर्ष 21 आयुवर्ग के खिलाड़ी निबंधन शुल्क रु. 400 के साथ परीक्षण शिविर (ट्रायल कैम्प) के लिए निबंधन करा सकते है।
स्कॉलरशिप कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स में प्रतिदिन शाम 4 से रात्रि 8 बजे तक अथवा 9931109398, 7909079964 पर संपर्क किया जा सकता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More