रांची: एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के ईस्ट जोन के क्राउनिंग समारोह का आयोजन मेन रोड स्थित बिग बाजार में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 की प्रथम रनरअप रह चुकीं मनाक्षी चौधरी, डिजाईनर सुमंगल नाग एवं स्वास्तिक स्तुती बतौर जज मौजुद थें। मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि मिस फेमिना का ताज पहनने के लिए काफी मेहनत करना होता है। लडकियों को खान पान के साथ अपने स्वास्थ्य और स्कीन का बेहतर ख्याल रखना होता है। योगा, व्यायाम एवं डांस से स्वंय को चुस्त- दुरूस्त रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, सिर्फ सही मंच की आवश्यकता है। आज झारखंड की लड़किया फैशन जगत में काफी नाम कमा रहीं है। वहीं स्वास्तिक स्तुती ने कहा कि एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है।
तनवी मलहारा को मिला प्रथम स्थान:
प्रतियोगिता में रांची की तनवी मलहारा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। जबकि दूसरे स्थान में पूणेे की शिप्रा दुबे व लखनउ की चित्रा प्रिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीनों विजेताओं को आगामी 23 अप्रैल कोलकाता में होने वाले ईस्ट जोनल क्राउनिंग समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद आगामी 15 जून को होने वाले ईस्ट जोन के सभी 5 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया छत्तीसगढ़, मिस इंडिया बिहार, मिस इंडिया पश्चिम बंगाल, मिस इंडिया उड़ीसा, मिस इंडिया झारखंड प्रतियोतगा में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।
वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की राज्य विजेता 15 जून 2019 को मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।