आरसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का लोगों में उत्साह

रांची: आरसीएल क्रिकेट सीजन- एक के दूसरे दिन खेले गये पहले मैच में मारवाड़ी युवा मंच ने 9 विकेट से आर्किटेक्ट एसोसीएशन को पराजित कर अपनी जीत दर्ज की। वही दूसरे मैच में भी शारदा फाउंडेशन ने भावलपुरी पंजाबी समाज को 9 विकेट से हराया । तीसरे मुकाबले में डोकस ने जैन युवा जागृति को हर कर सेमी फाइनल में अपनी जगह बनायी । जेसीआई राँची के बाद यह दूसरी टीम है जिन्होंने सेमी फाइनल में अपनी जगह बनायी।
किक्रेट टुर्नामेंट का खिलाडियों व मौजूद दर्शकों ने भी भरपूर आनंद उठाया। इस टुर्नामेंट के आयोजन में को हिलटोप मोटर्स, ट्राॅफी पार्टनर कैप्टन टीएमटी, कैमरा पार्टनर बागला सिक्यरिटी, पीएमपीके, सिफ्फर, द्वारिकाधीश वस्त्रालय, अलंकार जवेलर्स सहयोग कर रहे हैं। मौके पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष राकेश जैन, सौरभ साह, अभिनव मंत्री, निखिल मोदी, प्रतीक जैन, अमित खोवाल, मयंक अग्रवाल, सौरभ जालान, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, रवि अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नीरज पोद्दार, नारायण मूरारका एवं कई अन्य संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More