– ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की बात
रांची: चुनावी तपीष के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने घोषणापत्र का ऐलान करते हुये अल्पसंख्यकों का रिझाने का भरपुर प्रयास किया है। इस बाबतत पिछड़े वर्ग के हो रहे अन्याय व उनके आरक्षण को आबादी के आधार पर बढ़ाने की बात कही गई है। इसमें आदिवासी समुदाय के साथ पिछड़ी जाति व जनजाति का हमदर्द बनने का प्रयास किया गया है। 33 बिंदुओं वाले इस पत्र में ये दावा किया गया है कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निरस्त किया जाएगा।
इसमें जल, जंगल जमीन व प्राकृतिक संसाधनों पर आदिवासियों के हक की वकालत की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए धर्म स्वतंत्रता कानून को रद्द करने, सरना धर्म कोर्ट को मान्यता देने, महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और उनके हितों को कानूनी सुरक्षा देने, जैसे कई बड़े वादे घोषणा पत्र में किये गये हैं। इस मौके पर कैलाश यादव, मनोज पाण्डेय, आबिद अली, मनोज कुमार सहित कई नेतागण मौजूद थे।