लम्बे इंतज़ार के बाद बीजेपी ने किया घोषणा, रांची से सेठ तो चतरा से सिंह और कोडरमा देवी के नाम

रांची : बीजेपी ने अपने 52 पत्तों में इका निकाले। रांची, कोडरमा और चतरा सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। चतरा से वर्तमान सांसद सुनील सिंह को टिकट मिला है, जबकि कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और रांची से संजय सेठ को टिकट दिया गया है। अन्नपूर्णा देवी कुछ दिन पहले ही आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं थी। वही संजय सेठ लंबे समय से बीजेपी में है। साथ ही वर्तमान में खादी बोर्ड के चेयरमैन के पद पर हैं।

कई दिनों से दर्जनों नाम की चर्चा हो रही थी। रांची से रामटहल चौधरी को टिकट न मिलने की खबर के बाद कई नामों पर चर्चा हुई। झारखण्ड राज्य चुनाव प्रभारी मंगल पाण्डेय ने कुछ चुनिंदा नामों को केंद्रीय कार्यालय भेजा था। जिसमें हर तरह के परीक्षा को पास करके इन प्रत्याशियों के नाम कI आधिकारिक घोषणा की गई। बीजेपी ने शनिवार को 18वी सूची जारी कर झारखण्ड के शेष तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More