#Kamalnath मैं राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं : कमलनाथ

कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस के आखिरी में कहा कि मैं गवर्नर से मिल कर इस्तीफा देने जा रहा हूं. दरअसल, कल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आज बहुमत साबित करने को कहा था. लेकिन, जरूरी संख्या नहीं होने के कारण उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया. उन्होंने आज एक बजे का वक्त गवर्नर लालजी टंडन से मांगा है. वे उसने मिल कर इस्तीफा सौंपेंगे. कमलनाथ के मित्र दिग्विजय सिंह ने बेंगलुरु जाकर नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. कमलनाथ सरकार का संकट ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद शुरू हुआ. उनके समर्थक 22 कांग्रेस विधायकों ने इसके बाद कमलनाथ का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया, जिसमें छह मंत्री भी थे.

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इस वक्त एक प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से हमारे खिलाफ साजिश करती रही है और सरकार को अस्थिर करने में लगी रही. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सात करोड़ जनता इन्हें कभी माफ नही करेगी. कमलनाथ ने इस दौरान अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि मिलावट मुक्त प्रदेश हमने बनाया, गौ माता की रक्षा के लिए एक हजार गौशाला का निर्माण कराया.

उन्होंने कहा कि 22 विधायकों को बंधक बनाया गया. उन्होंने कहा कि हमने दो लाख किसानों का कर्ज माफ किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में राज्य मेे माफिया राज था.

कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कभी सौदे की राजनीति नहीं की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More