राजद ने किये 40 स्टार प्रचारक नियुक्त, लालू-तेजस्वी एवं तेजप्रताप सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल 

कैलाश यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करेंगे.

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार हेतु 40 स्टार प्रचारकों को नियुक्त किया है. इनमें लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. सभी स्टार प्रचारक विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे. 

प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखण्ड प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर मुख्य चुनाव आयोग को सूचनार्थ भेजा है, साथ ही प्रचार प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है. कैलाश यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करेंगे. कैलाश यादव ने बताया कि सभी 40 स्टार प्रचारक की सूची के अनुसार प्रचार प्रसार के लिए चुनाव आयोग द्वारा अनुमति कार्ड निर्गत किया जाएगा.

स्टार प्रचारक की सूची:

1.लालू प्रसाद यादव             

2.तेजस्वी प्रसाद यादव

3.अब्दुल बारी सिद्दीकी         

4. मो.अली अशरफ फातमी

5.तेजप्रताप यादव

6.डॉ.रामानंद यादव

7.जयप्रकाश नारायण यादव

8.भोला यादव

9.ललित कुमार यादव

10.प्रो.चंद्रशेखर

11.अर्जुन राय

12.रितु जायसवाल

13.आलोक कु मेहता

14.भूदेव चौधरी

15.डॉ रामचंद्र पूर्वे

16.अभय कुशवाहा

17.शिवचंद्र राम

18.जितेन्द्र कुमार राय

19.संजय कु गुप्ता

20.कांति सिंह

21.जावेद इकबाल अंसारी

22.उदय नारायण चौधरी

23.स्वीटी सीमा हेंब्रम

24.तनवीर हसन

25.फैयाज अहमद

26.कारी सोहेब

27.शक्ति सिंह यादव

28.समीर कु महासेठ

29.मो.महबूब अली कैंसर

30.सत्यानंद भोक्ता

31.गौतम सागर राणा

32.अभय सिंह

33.रंजन कुमार यादव

34.गिरधारी गोप

35.श्रीमती अनीता यादव

36.जमीरुद्दीन अंसारी

37.कुमार सर्वजीत

38.श्रीमती ममता भुइयां

39.आबिद अली

40.श्रीमती रानी कुमारी

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More