16 विधायकों के अयोग्यता मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की पीठ महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों के दल-बदल, अयोग्यता व उससे जुड़े मामले की सुनवाई करेगी। यह पीठ 20 जुलाई को महाराष्ट्र के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई करेगी।

 

तीन सदस्यों वाली पीठ में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं। इससे पहले जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बी पारदीवाला की अवकाशकालीन बेंच ने इस मामले में सुनवाई की थी।

 

इधर, शिव सेना के उद्धव ठाकरे गुट को 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई में कुछ सार्थक परिणाम आने की उम्मीद है। वही, एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा नेताओं को भरोसा है कि फैसला उनके ही पक्ष में आयेगा। सूत्रों के अनुसार दबे जुबान से यह भी चर्चा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More