झारखण्ड जूनियर थ्रोबॉल टीम प्राप्त किया तीसरा स्थान

रांची: 02 से 04 जनवरी 2018 तक बिहार राज्य के कटिहार में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय रिंगबॉल प्रतियोगिता 2018 में भाग लेते हुए  झारखण्ड जुनियर बालक टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने प्रतियोगिता में में लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नॉक आउट चरण में प्रवेश किया। नॉक आउट चरण में उड़ीसा को 04-02, बिहार को 04-02 एवम महाराष्ट्र को 08-04 से पराजित करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के इस प्रदर्शन में खिलाड़ियों के साथ साथ टीम के कोच मोती राम महतो ने अहम योगदान निभाया। झारखण्ड टीम के काफी कम समय मे बेहतर टीम तैयार करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता बनाने हेतु आयोजन समिति ने प्रसंशा की। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए झारखण्ड राज्य रिंगबॉल संघ के सचिव गदाधर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीम के पदक विजेता बनने पर झारखण्ड राज्य रिंगबॉल संघ के अध्य्क्ष जयपाल सिंह ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं झारखण्ड राज्य रिंगबॉल संघ के सचिव ने जीत का सारा श्रेय टीम के खिलाड़ियों एवम उनके कड़ी मेहनत को दिया है एवम टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन खिलाड़ियों के अनुसाशन के कारण मुमकिन हो पाया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More