राशिफल – 21 November 2026
मेष Aries
बारहवें भाव में चंद्रमा है। खर्च पर रोक आवश्यक है। बाहर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्य नहीं होने से आपका मन दुखी रहेगा। माता का आप पर स्नेह बना रहेगा एवं माता के आशीर्वाद से आपके कार्य सिद्ध होंगे।
वृषभ Taurus
किया गया कार्य लाभ देगा। लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को हृदय संबंधी रोग हो सकता है। संतान के कार्य सिद्ध होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अन्न दान करें।
मिथुन Gemini
पिता से कोई मार्गदर्शन मिल सकता है। धर्म में मन लगेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक क्रोध में किसी का अपमान न करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क Cancer
समय सामान्य है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए शुभ समय है। संतान को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।
सिंह Leo
विवाद से बचें। अधिक क्रोध करने से बचें, अन्यथा ब्लड प्रेशर बढ़ने से नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परिवार में विवाद हो सकता है। माता का वर्तमान में क्रोध अधिक रहेगा।
कन्या Virgo
जीवनसाथी से कार्य में सहयोग मिलेगा। अपने लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं माता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला Libra
ऋण लेने से बचें। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता को हड्डी या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक Scorpio
संतान के कार्यों में गति आएगी। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। अन्न और मिठाई का दान करें।
धनु Sagittarius
परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के प्रति लगाव बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको शीत प्रकृति से संबंधित रोग हो सकता है।
मकर Capricorn
पराक्रम से कार्य में गति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के शिक्षा संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। शनि को बल दें।
कुंभ Aquarius
धन संचय के लिए दिन उत्तम है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष की तार्किक बुद्धि के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। आलस्य का त्याग करें।
मीन Pisces
मानसिक सुख प्राप्त होगा। समय बहुत ही उत्तम है। आप जो भी योजना बनाएंगे, उसके क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है।
