27°C Ranchi
ePaper
होम Homeराष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दैनिक 11 November 2026

राशिफल – 11 November 2026

मेष Aries

समय सामान्य है, मानसिक तनाव कम करने का प्रयास करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दुष्टजनों से बचकर रहें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृषभ Taurus

मौसमी बीमारियों से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। प्रसन्नता रहेगी। इतर का दान करें।

मिथुन Gemini

संतान के प्रति दायित्व पूर्ण होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आपके कार्य के प्रभाव से व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

कर्क Cancer

दिन चिड़चिड़ा वाला होगा, पर लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य करने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अच्छे सच्चे मित्र मिलेंगे।

सिंह Leo

आज संभलकर कार्य करना है, किसी महिला से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बाधा की आशंका है।

कन्या Virgo

कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी इ‍त्यादि में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त हो सकती है। व्यापार में नए काम मिल सकते हैं। किसी नए कार्य का चिंता रहेगी। दुष्टजनों से बचकर रहें। गणेश गायत्री मंत्र जाप करें।

तुला Libra

समय शुभ है पर मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से बनते कामों में विघ्न हो सकता है। स्वास्थ्‍य का विशेष ध्यान रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता रहेगी।

वृश्चिक Scorpio

कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। विवाद का हल हो सकता है। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु Sagittarius

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। किसी से विवाद की आशंका है। मानहानि हो सकती है, सावधान रहें। केला का दान करें।

मकर Capricorn

आलस का त्याग करें, दिन खुशनुमा होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

कुंभ Aquarius

किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शनि मंदिर में पूजा करे।

मीन Pisces

ससुराल से लाभ होगा। कोई यात्रा का योग है। धर्म मे मन लगेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा प्रबल होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। केला का दान करें।

‹ सभी राशिफल