जंजीर में पेड़

वन विभाग में एक बेस कीमती लाल चंदन का वृक्ष लगभग तैयार हो गया है तथा ऐसा कहा जाता है कि यह इकलौता चंदन का तैयार वृक्ष है। 31 जनवरी 2021 को लाल वृक्ष के चंदन का पेड़ चोरी करने की कोशिश की गई थी तथा चोरों ने चंदन के वृक्ष के एक हिस्से को काट भी दिया था।जहां चोरों का खौफ इतना है कि चंदन के बड़े-बड़े पेड़ों को लोहे के पिंजरे में कैद करने को मजबूर होना पड़ा है ताकि चोर पेड़ काट ना सके। लगभग 6 फीट की ऊंचाई तक उसे लोहे से घेर दिया गया है तथा विभाग के पदाधिकारी और कर्मी की विशेष नजर उस वृक्ष पर रहती है।

हजारीबाग: वन भवन में एक पेड़ जंजीरों में बंधा है क्योंकि वन विभाग के पदाधिकारियों को इस बात का भय है कि कहीं उस पेड़ को चोर काट ना ले। पशु-पक्षियों को पिंजरे में कैद करना आम बात है पर अगर वर्षों पुराने पेड़ को कैद कर रखा जाए तो सुनकर थोड़ा आश्चर्य जरुर होगा लेकिन यह हकीकत है और यह नजारा उस विभाग का है जिसके उपर वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वन विभाग में एक बेस कीमती लाल चंदन का वृक्ष लगभग तैयार हो गया है तथा ऐसा कहा जाता है कि यह इकलौता चंदन का तैयार वृक्ष है। 31 जनवरी 2021 को लाल वृक्ष के चंदन का पेड़ चोरी करने की कोशिश की गई थी तथा चोरों ने चंदन के वृक्ष के एक हिस्से को काट भी दिया था।जहां चोरों का खौफ इतना है कि चंदन के बड़े-बड़े पेड़ों को लोहे के पिंजरे में कैद करने को मजबूर होना पड़ा है ताकि चोर पेड़ काट ना सके। लगभग 6 फीट की ऊंचाई तक उसे लोहे से घेर दिया गया है तथा विभाग के पदाधिकारी और कर्मी की विशेष नजर उस वृक्ष पर रहती है। वन विभाग के पदाधिकारी भी कहते हैं कि चंदन का वृक्ष बेहद कीमती होता है और इसका उपयोग कॉस्मेटिक, पूजा आदि से लेकर कई जगह किए जाते हैं। अत्यधिक महंगा होने के कारण माफिया ओर चोरों की नजर चंदन की वृक्ष पर होती है और इस कारण वन विभाग में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों ओर जंजीर लगाया है।

खिरगांव स्थित श्मशान घाट भूतनाथ मंडली अध्यक्ष मनोज गुप्ता बताते हैं कि शमशान घाट में कई चंदन के वृक्ष थे पर सभी पेड़ों को चोर चुरा कर ले गए। यही नहीं हजारीबाग के पूर्व विधायक एवं डीएफओ आवास से भी चंदन वृक्ष की चोरी हुई है । चंदन का वृक्ष काफी महंगा होता है तथा माफिया का नजर इस पर रहती है इस कारण इसकी चोरी हो जाती है। उन्होंने कहा की आलम यह है कि एक समय श्मशान घाट में कई चंदन के वृक्ष थे लेकिन आज एक भी वृक्ष नहीं है। चंदन वृक्ष की चोरी होना हजारीबाग में कोई नई बात नहीं है तथा अब तक एक करोड रुपए से अधिक का चंदन का वृक्ष हजारीबाग से चोरी हो चुका है ऐसे में सुरक्षा ही एक मात्र विकल्प है।

सुरक्षा प्रहरियों पर भी नहीं है भरोसा

वन विभाग को अपने सुरक्षा प्रहरियों पर भी भरोसा नहीं है। वन विभाग कार्यालय में छह-छह सुरक्षा प्रहरी हैं इसके बावजूद पेड़ों की सुरक्षा को लेकर ऐसे इंतजाम करने पड़े हैं और इसकी एक वजह यह भी है कि सुरक्षा प्रहरियों के रहते ही कार्यालय परिसर के अंदर से पेड़ों की चोरी हो गई थी। हजारीबाग में चंदन पेड़ के चोर काफी सक्रिय हैं और वन विभाग कार्यालय से तो तीन बार पेड़ों की चोरी हो चुकी है जबकि खिरगांव स्थित मुक्तिधाम से लाखो रुपये मूल्य के चंदन के पेड़ की चोरी हो चुकी है।

इस संबंध मे भूतनाथ मंडली के तात्कालिक अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज को लेकर आवेदन दिया था. बताया जाता है कि 17 जून 2016 की देर रात अज्ञात चोर चंदन के पेड़ काट कर ले गये। मंडली के सदस्यों ने बताया कि मुक्तिधान परिसर में 36 चंदन के पेड़ लगाये गये थे इनमें अब तक 30 पेड़ की चोरी हो चुकी है। पिछले दस वर्षों में हजारीबाग से एक करोड़ से अधिक मूल्य के पेड़ की चोरी तस्कर कर चुके हैं जिसमे फॉरेस्ट ऑफिस से छह पेड़, डीएफओ आवास से दो पेड़, तथा फॉरेस्ट कालोनी से कुल छह चंदन के पेड़ की चोरी तस्कर कर चुके हैं। कुल मिला कर एक करोड से अधिक मूल्य के चंदन के पेड़ की चोरी हो चुकी है तो ऐसे में विभाग के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं जिससे इस लाल चंदन को तस्करों से बचाया जा सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More