Ranchi News: गांधीनगर क्रीड़ांगन में रोमांचक मुकाबला, CCL अस्पताल टीम 4-1 से बनी विजेता

रांची के गांधीनगर क्रीड़ांगन में सीसीएल द्वारा संविदा कर्मियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। अस्पताल संविदा कर्मियों और कॉलोनी संविदा कर्मियों के बीच खेला गया मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 से बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में अस्पताल टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शनिवार को गांधीनगर क्रीड़ांगन में संविदा कर्मियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना था।

मैच का उद्घाटन प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, विलफ्रेड माणिक लकड़ा, आशीष सिरिल कच्छप और मारियो तनुज एक्का ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में सीसीएल अस्पताल संविदा कर्मियों और कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

इसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ विकास मिर्धा को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सामूहिक कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सीसीएल द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों के लिए इस तरह के खेल एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More