सीसीएल कथारा कोलियरी खदान में लगी आग, दे रही घटना का संकेत

बेरमो : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा बरती जा रही घोर अनियमितताओं के  संबंध में  गोमिया विधायक ने कोयला मंत्री को पत्र लिखा। जिसके संबंध में गोमिया के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो ने बताया कि विधायक के द्वारा लिखे गए पत्र पर अब तक कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया व सीसीएल प्रबंधन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि सीसीएल कथारा मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है एवं उनकी लापरवाही से राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुक़सान हो रहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि सीसीएल कथारा कोलियरी 3 नंबर से सटे झिरकी बस्ती, कथारा बस्ती, बांध बस्ती की ओर खदान में लगी आग फैलती जा रही है।

 

[URIS id=9499]

 

संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रबंधन ने बढ़ती आग व आग से निकलने वाली विषैली गैस पर काबू जल्द नहीं किया, तो झिरकी बस्ती में भी कहीं झरिया जैसे घटना की पुनरावृत्ति कहीं  देखने को न मिल जाए। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को गोमिया सीओ ओम प्रकाश मंडल और सीआई सुरेश वर्णवाल सहित कथारा कोलियरी परियोजना पदाधिकारी तपन कुमार राय, खान प्रबंधक आनंद प्रकाश, सर्वेयर राकेश चंद्रा, कथारा कोलियरी का सीमांकन कार्य करने पहुंचे, जहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More