कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ने किया वेविनार का आयोजन

रांची : कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहैया, रांची में साइबर सेक्युरिटी एंड टीचिंग मेथाडो लोजी विषय पर एक दिवसीय वेविनार का आयोजन हुआ. मुख्य वक्ता सीआईटी के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रो अरशद उस्मानी थे.

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि ठग लोगों को तरह का लालच देकर अपने मोहजाल में फांसते हैं और खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी लेकर पैसा हड़प जाते हैं. वेविनार में 100 से अधिक विद्यार्थियों व बीएड कॉलेज के शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में प्रो संजीव कुमार सिंह, प्रो अंकित सिंह, प्रो मिलन कुमार, प्रो प्रिया, प्रो सत्येश सिंह ने अहम भूमिका अदा की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More