बिजली की आँख मिचौनी, ग्रामीणों की बन रही आंदोलन की मंशा

रघुंनदन


द्वारपहरी(गिरिडीह): बिजली की आँख मिचौनी से त्रस्त बिरनी प्रखंड के खेदवारा पंचायत के धर्मपूर, टोको, चिरूबेडा, सिजूटौला गांव के ग्रामीण आंदोलन करने की रूप रेखा तैयार करने में जूट गएे हैं। विधुत विभाग बमुश्किल चौबीस घंटे में दो से तीन घंटे वह भी महिने में दस दिन बिजली देकर चुप्पी मार देता है।

जब बिल की बारी आती है तो उपभोक्तायों को मनमाना बील भेज देता है। गाँव के क्रमशः अशोक राम, संतोष महतो, सेवा माँझी, शिवलाल मुर्मू, बाथोडा माँझी समेत दर्जनाधिक ग्रामीणों ने विधूत विभाग के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए बताया की विभाग द्वारा तीन नंबर फीडर के साथ हमेशा शौतेला व्यवहार करता है।

उपरांत से बगैर विधुत आपूर्ति को हमलोगों के हांथो में मोटा बिजली बील थमा देता है। जब विधुत आपूर्ति में सुधार की शिकायत की जाती है तो उसके प्रति कोई सुधार नहीं करता है। उपर से  22 जनवरी 2018 को विभाग द्वारा 15608.00 रूपये का बिल दिया गया तो इस माह 16
हजार 26 रूपये का बिल थमा दिया।जबकी इन दो महिने में लगभग पंद्रह से सतरह दिन ही बिजली दिया गया। वह भी दो से तीन घंटे मात्र। जबकी यहीं बगल में महज दो सौ मीटर की दुरी पर सदर प्रखंड का बिजली है जो चौबीस घंटे में कम से कम सौलह से अठारह घंटे बिजली रहती है और बिल यहाँ की अपेक्षा कम आती है।

इसलिए बिजली में सुधार के लिए अब हम ग्रामीणों के बीच आंदोलन ही एक रास्ता है। जब तक बिजली में सुधार नहीं होगा हमलोग बिल नहीं दे सकते हैं। इधर इस संबध में विधुत विभाग के कनिंय अभियंता का पक्ष जाने के लिए उनके मोबाईल पर काफी सम्पर्क किया गया लेकिन मोबाईल स्विच आफ रहने के कारण संपर्क नहीं किया जा सका।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More