साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोग होंगे अब लाभान्वित
1-1024x614.jpeg)
रांची: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का झारखंड भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने साध्वी निरंजना ज्योति को नए दायित्व केलिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं साध्वी निरंजना जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा।
पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही प्रदान किया।आज आयोग के द्वारा देश के पिछड़ा वर्ग से आने वाले करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के पिछड़े ,वंचित समाज के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। निरंजना ज्योति जी के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त होगा। बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल हैं।




