04 अगस्त का इतिहास: एशिया का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ आज ही हुआ था शुरू

नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इतिहास में 4 अगस्त 1956 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ (Apsara Nuclear Research Reactor) शुरू हुआ था। इसके साथ ही भारत एशिया का पहला देश बन गया, जिसने परमाणु अनुसंधान रिएक्टर स्थापित कर वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया।
भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने वर्ष 1954 में ट्रॉम्बे (अब भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र – BARC) में एटॉमिक एनर्जी इस्टैब्लिशमेंट की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने महज 15 महीनों में ‘अप्सरा’ रिएक्टर का निर्माण पूरा किया।
यह 1 मेगावाट क्षमता वाला ‘स्विमिंग पूल प्रकार’ का अनुसंधान रिएक्टर था। इसके संचालन के लिए आवश्यक संवर्धित यूरेनियम ब्रिटेन के सहयोग से उपलब्ध कराया गया था। 4 अगस्त 1956 को इसका सफल संचालन शुरू हुआ और भारत ने परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित की।
04 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1666 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच नौसैनिक युद्ध।
- 1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
- 1886 – कोलंबिया ने नया संविधान अपनाया।
- 1914 – इंग्लैंड ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1915 – जर्मन सेना ने वारसॉ पर कब्जा किया।
- 1930 – बेल्जियम में बाल मजदूर कानून लागू।
- 1935 – गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट-1935 को मंजूरी।
- 1947 – जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना।
- 1954 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रगान को स्वीकृति दी।
- 1956 – भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ शुरू।
- 1967 – नागार्जुन सागर बांध का निर्माण पूरा।
- 1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1997 – मोहम्मद खातमी ने ईरान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1999 – चीन ने अमेरिकी सैन्य विमानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इनकार किया।
- 2001 – रूस और उत्तर कोरिया के बीच सामरिक समझौता।
- 2004 – नासा ने सुपर कंप्यूटर को कल्पना चावला का नाम दिया।
- 2007 – फीनिक्स मार्स लैंडर का प्रक्षेपण।
- 2008 – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को नवरत्न का दर्जा मिला।
04 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
- राणा उदयसिंह (1522)
- सदाशिवराव भाऊ (1730)
- फिरोजशाह मेहता (1845)
- यशवंत सिंह परमार (1906)
- इंदु प्रकाश पांडेय (1924)
- किशोर कुमार (1929)
- नरेन तमहाने (1931)
- एन. रंगास्वामी (1950)
- बराक ओबामा (1961)
- महेंद्र भट्ट (1971)
04 अगस्त को हुए प्रमुख निधन
- हैंस क्रिश्चियन एंडरसन (1875)
- काशी प्रसाद जायसवाल (1937)
- परशुराम मिश्रा (1981)
- नंदिनी सत्पथी (2006)
- इब्राहिम अल्काजी (2020)
- शिबु सोरेन (2025)
आज का महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week)




