सेना का सर्जिकल अंदाज़: खुफिया इनपुट के बाद लिदवास में ऑपरेशन महादेव जारी, इलाके में हाई अलर्ट

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने लिदवास इलाके में ऑपरेशन महादेव की शुरुआत की है। यह ऑपरेशन खासतौर पर पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया इनपुट्स के आधार पर आतंकियों की घेराबंदी के लिए सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है। इस अभियान में सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें लगी हैं। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें। ऑपरेशन महादेव का उद्देश्य केवल आतंकियों का खात्मा नहीं, बल्कि इलाके में दीर्घकालिक शांति स्थापित करना भी है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार आतंकी गतिविधियां सामने आई हैं, जिससे यह ऑपरेशन रणनीतिक रूप से बेहद अहम हो गया है।
इस ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। ये आतंकी लंबे समय से सक्रिय और वांछित थे। मुठभेड़ अब भी जारी है, इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता से अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
जबकि दो आतंकियों के घायल होने की खबर है। इस अभियान में 50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 24 RR, श्रीनगर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं।




