शरजील इमाम को 14 दिन के रिमांड पर भेजा गया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने शरजील इमाम को जामिया हिंसा मामले में 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था. उसे देश विरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी पर भाषण देते हुए उसने असम को भारत से काट देने की बात कही थी.


उसके इस बयान पर काफी हंगामा मचा था और इसके बाद वह भूमिगत हो गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों की पुलिस सक्रिय थी और आखिरकार उसे बिहार के जहानाबाद में उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More