परिवर्तित युग में यहां आज भी पुराने सामान सस्ते में

देवघर: दीपावली को लेकर हर तरफ उमंग है लेकिन लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने दीपावली की चकाचौंध धीमी कर दी है। हम आपको बताते हैं देवघर के मीना बाजार इस बाजार की खासियत के बारे में कि आज भले ही युग परिवर्तित हो चुका है, लेकिन इस दौर में भी यहां पुराने सामान सस्ते दरों पर मिल जाते हैं।

पुरानी पूजा पद्धति हो या खाद्य पदार्थ दूसरी तरफ किसी भी तरह के सजावट के सामान यहाँ मिलत हैं। इसलिए इस बाजार में शहर से ज्यादा गांव के लोग आकर खरीदारी करते हैं। यहां दीपावली के मौके पर बैलों पर बांधे जाने वाले सजावटी सामान हों, दीये हों दिए हो या पुराने खिलौने, सभी मिल जाते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी गणेश की पूजा करने हेतु हर प्रकार के पकवान व प्रसाद भी यहां मिलते है। यहां पारंपरिक मिठाइयां नहीं मिलती, बल्कि वह पुराने जमाने की चीनी की मिठाइयां मिलती हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके पैसे भी कम लगते हैं।

पहले यह बाजार त्योहार में काफी गुलजार रहा करता था, लेकिन आज इस बाजार में मंदी की हालत है। बाजार में अच्छी डिमांड होती थी, लिहाजा दुकानदारों ने अच्छा खासा स्टॉप कर रखा था, लेकिन बारिष ने इस बार पानी फेर दिया। किसी प्रकार सामान भी लाये गए, लेकिन ग्राहक नही हैं। लोग जरूरत के हिसाब से दीपावली मना रहे हैं व दुकानदार परेशान हैं। बारिश ने दीपावली को प्रभावित किया है। इस बार पटाखा बिक्री पर भी रोक लगी है। खास जगहों पर पटाखे बिक रहे हैं। देवघर के एक स्कूल ग्राउंड में पटाखे की दुकानें सजाई गई है। लोग यहीं से पटाखे खरीद रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जहां भी पटाखे की दुकानें लगाई गई हैं, वहां फायर ऑफिसर के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के गाड़ियां मौजूद हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More