23 जून राशिफल: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

🐏 मेष : माता की कृपा से भाग्य में बृद्धि होगा। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद- फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। नौकरी में यश मिलेगा। घर- बाहर पूछ- परख रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साझेदारी सफल रहेगी। लाभ होगा।

🐂 वृष : पराक्रम से कार्य होगा। ज्यादा उत्साहित न हो। कोई बड़ा काम बिगड़ सकता है। पर घर में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी वर्ग प्रसन्न व संतुष्ट रहेगा। संम्मान सुगमता से प्राप्त होगी। किसी से प्रमाद न करें।

👫 मिथुन : किसी से सत्रुता हानि देगा। मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। भावनाओं पर काबू रखें। हितशत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें।

🦀 कर्क : सुबह से ही समय उपयुक्त है। प्रतिष्ठा और धन का बृद्धि होगा। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। विवाद से क्लेश संभव है।

🦁 सिंह : खर्च और आमदनी में बड़ा अंतर नहीं होगा। पर व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

👩🏻‍🦰 कन्या : अपने कोई शत्रु हो सकता है। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा। नया काम मिल सकता है। घर- बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा। मन में कोई बात नहीं रखें। किसी से खुल कर बाते करें।

⚖ तुला : पिता को समझना मुश्किल होगा। आप उन्हें अपनी बात मनवा नहीं पायेंगे। दुविधा रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।

🦂 वृश्चिक : धर्मकर्म से मुकरना मुश्किल है। कर्मठी स्वभाव में है। इसका पालन से ही तरक्की है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🏹 धनु : बिना वजह का कोई कार्य में समय बर्बाद होगा। मन में बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया काम मिल सकता है।

🐊 मकर : कार्य को लेकर भागदौड़ अधिक होगी। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा- पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

🏺 कुंभ : कानून का उल्लंघन न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

🐡 मीन : कभी कभी संतान की बात माननी चाहिए। यदि कोई पुराना कानूनी अड़चन है तो दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। कारोबार संतोषजनक रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

 

आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम अरगोड़ा राँची
9031249105

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More