16 जून राशिफल: कर्क, कन्या और कुंभ राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

मेष : बाहर के कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, इसलिए असावधानी न बरतें।
वृष : आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। नेत्र रोग हो तो उपचार जरूरी है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
मिथुन : आर्थिक स्थिति पूरी तरह से सामान्य रहेगी, धन की आवक सामान्य तौर पर बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपना धन किसी को उधार ना दें।
कर्क : कर्म का विशेष लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति भरपूर रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का भी संकेत भी सितारे दे रहें हैं। किसी विवाद में ना पडें।
सिंह : छोटी यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है और कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।
कन्या : समय अनुकूल नहीं है। सोच विचार कर कार्य करें। अपने कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
तुला : जीवनसाथी से लाभ होगा। किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोर्ट्स, योग आपको तरोताजा होने में मदद करेंगे। क्या न करें। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।
वृश्चिक : आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ ले। पर कोई विवाद न करें।
धनु : गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं।
मकर : विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है।
कुंभ : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। क्या न करें- आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही ना बरतें।
मीन : अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से बचें।
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची
9031249105




