वनवासी कल्याण केंद्र ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिवर

रांची: वनवासी कल्याण केंद्र रांची के द्वारा चिकित्सा शिविर खिजरी प्रखंड के बुण्डू बेड़ा में आयोजन किया गया। आर्थिक सहयोग स्वर्गीय विजय जैन की पुण्य स्मृति में किया गया। जहां 260 रोगियों की नि:शुल्क दवा और चिकित्सा की गयी। यह क्षेत्र पूरी तरह जनजातिय समाज का है और पूरी रांची में इस नि:शुल्क चिकित्सा के प्रयास की सराहना की। डॉ उमेश जायसवाल, डॉ जयदीप, डॉ अभिषेक, डॉ अमण आदि चिकित्सा शिविर में उपस्थित थे। अपनी नि:शुल्क सेवा प्रदान की । महानगर अध्यक्ष सज्जन सर्राफ ने कहा कल्याण आश्रम निरंतर 20 वर्षों से प्रतिमाह एक चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्रामीण सुदूर जनजाति समाज के बाहुल्य में लगा रही है। 50 कंबल का वितरण वृद्ध महिला एवं पुरूष को किया गया। सुशील व दीपक अग्रवाल ने और 50 कंबल उन गांवों के जरूरत मंदो के लोंगो को दिया। 20 सलवार सूट का वितरण सूरत निवासी जयप्रकाश झावर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में किशोरी लाल चौधरी, किशन डालमिया, ज्ञान चन्द्र अरोड़ा, सुरेश चन्द्र चौधरी, इन्द्र कुमार, घनश्याम सर्राफ, प्रणय दत, अरूण पोद्दार, भरत बंका, देवकी मुंडा, वीना अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, पुष्पा पोद्दार, केशर देव भरतीया, नवीन चौधरी, मंजु शर्मा, हरीश गुंझू, मधुवन स्वांसी, शंकर दादुल, शांति देवी(पंचायत समिति) विष्णु सिंह मुंडा(मुखिया), रमेश अग्रवाल, मधुवन स्वांसी, शांति देवी सनत सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।



