मोतियाबिंद आॅपरेशन शिविर 17 को

बोकारो: लायंस क्लब की बोकारो थर्मल शाखा और डीवीसी सीएसआर के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क नेत्र मोतियाबिंद आॅपरेशन शिविर का आयोजन 17 जनवरी को स्थानीय बोकारो क्लब में आयोजित किया गया है। क्लब के पीआरओ प्रकाश ठक्कर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मोतियाबिंद जांच एवं आॅपरेशन शिविर के लिए मरीजों के निबंधन का काम आरंभ कर दिया गया है। नेत्र रोगियों के आंखों की जांच 17 जनवरी को बोकारो क्लब में क्षेत्र के प्रख्यात नेत्र सर्जन डाॅ डीके गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। जांचोपरांत जो नेत्र रोगी आॅपरेशन के लायक पाये जायेंगे उनका आॅपरेशन पेटरवार स्थित चक्षु चिकित्सालय में किया जाएगा।




