– स्मार्ट इंडिया हेकाॅथन में प्रथम पुरस्कार
रांची: चंडीगढ़ में आहूत स्मार्ट इंडिया हेकाॅथन 2019 में सीआईटी के विद्यार्थियों की टीम टेलिटेक ने हार्डवेयर एडीशन ;स्मार्ट कम्युनिकेशन में रेलवे के लिए प्रभावकारी स्मार्ट पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम बनाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को टीम में शामिल विद्यार्थियों को संस्थान के आर एंड डी सेल ने सम्मानित किया।
[URIS id=9499]
एमएचआरडी व एआईसीटीई द्वारा सीएसआईआर एवं सीएसआईओ के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट इंडिया हेकाॅथन का आयोजन किया जाता है। टेलिटेक टीम को प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में 50,000 की नकद राशि व विजेता ट्राफी मिली है। टीम में इसीई व सीएसई, ब्रांच के फाईनल ईयर के मो. साफिन, मुरारी तिवारी, अंकेश कुमार, नेहा दूबे, आकाश प्रजापति व चौधरी प्रीति सिंह शामिल हैं। संस्थान के ईसीई विभाग के विभागाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार स्मार्ट कम्युनिकेशन सिस्टम से रेलयात्रियों को एफएम, मोबाईल व इंटरनेट के जरिए ट्रेन के लोकेशन का सही पता चल पाएगा। वहीं प्लेटफार्म पर शोरगुल के बीच एनाउंसमेंट न सुन पाने की समस्या से भी निजात मिलेगा। छात्रों के सम्मान समारोह में प्रभारी प्रचार्य डाॅ ए भट्टाचार्य, डाॅ पल्लवी सिंह, डाॅ पीएन सिंह, प्रो. सुमंतो भट्टाचार्य, प्रो रशिका नवनीत सिंह, प्रो रवि कुमार सिंह, प्रो तापस कुमार, डाॅ शशि कुमार, प्रो ए पात्रा सहित कई शिक्षकगण मौजूद थे।