एक दिवसीय उपवन चेस प्रतियोगिता संपन्न

रांची। बाल विकास मंच एवं उपवन रेस्टोरेंट के संयुक्त तत्वावधान में कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में एक दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस एकल प्रतियोगिता में कुल 85 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का मस्तिष्क और शारीरिक विकास करना था। मौके पर बालक – बालिका वर्ग में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा और उपवन रेस्टोरेंट के अक्षय सिन्हा ने विजेता खिलाड़ी-खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अवसर पर मुख्य रूप से बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, विवेक दुबे, गोविंद झा, सावन कुमार, रमेश कुमार आदि  मौजूद थे। परिणाम में छात्रों के ग्रुप में प्रथम पुरस्कार सौरव कुमार क्लास 9वीं, द्वितीय पुरस्कार राहुल कुमार क्लास 9वीं, तृतीय पुरस्कार अंकित क्लास 9वीं। छात्राओं में प्रथम पुरस्कार उज्ज्वला क्लास 9वीं, द्वितीय पुरस्कार निशा क्लास 9वीं, तृतीय रोशनी कुमारी क्लास 9वीं, नैंसी एवं ऋषि को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह जानकारी डीएवी गांधीनगर के शारीरिक शिक्षक गोविंद झा ने दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More