राधा हलवाई के खाते में साढ़े चार लाख ट्रांसफर, सीसीएल ने किया आरटीजीएस

रांची : सीसीएल ऑफिसर्स बेनिवोलेंट सोसाईटी (ओबीएस) ने चार अक्टूबर को सीएमडी गोपाल सिंह के निर्देश पर श्रीमती राधा हलवाई के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्‍यम से साढ़े चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि श्रीमती हलवाई के पति स्‍व. सुभाष हलवाई सीसीएल मुख्‍यालय रांची में महाप्रबंधक (वित्‍त) के रूप में कार्यरत थे।
उनका देहांत एक अक्टूबर 2019 को मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। ओबीएस की टीम कोषाध्‍यक्ष संजीव प्रसाद, विनय कुमार शंकर व सुरें‍द्र प्रताप सिंह ने उनके परिवार से मिलकर आवश्‍यक कार्रवाई करते हुए उनके बैंक खाते में पैसा डलवाने के लिए अहम भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More