कोडरमा: ऑटोमोबाइल शोरूम का उद्घाटन

कोडरमा: बरियारडीह मुख्यमार्ग स्थित पिपराडीह चौक के समीप मां बैष्णव ऑटोमोबाइल शोरूम का शुभारंभ शुक्रवार को जिप सदस्य राजकुमार यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यामाहा मोटरसाइकल का शो-रूम खुलने से अब ग्रामीणों को शहर जाने के बजाय अपने गांव में ही विभिन्न माॅडलों की मोटरसाईकिल उचित मूल्य में मिलेगी।

इस बाबत प्रोप्रराइटर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे शोरूम में जो व्यक्ति पहले मोटरसाइकिल की बुकिंग कराएंगे, उन्हें विशेष उपहार दिया जाएगा। मौके पर सहयोगी विवेक कुमार, समाज सेवी बसंत साव, मुखिया साकीर मियां, उमेश प्रसाद वर्मा, रतन सागर, विजय कुमार राणा, विनय कुमार दास, अनिल प्रसाद वर्मा, विनोद प्रसाद वर्मा, जितेंद्र शाहा, चंदन तिवारी, कार्तिक साव, महेंद्र यादव व दुलारचंद साव सहित कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More