अजहरुद्दीन के बेटे की शादी सानिया मिर्जा की बहन से, इनको मिला विशेष आमंत्रण

 

हैदराबाद : क्रिकेटर अजहरुद्दीन के बेटे की शादी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छोटी बहन से तय हो गयी है. अजहरुद्दीन के बेटे असदृद्दीन की शादी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से होने वाली है. अजहरुद्दीन और सानिया मिर्जा ने आज साथ मिल कर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को इस शादी समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया.

खेल जगत की दोनों दिग्गज हस्तियां हैदराबाद स्थित प्रगति भवन पहुंची और मुख्यमंत्री को शादी में आने का न्यौता दिया. अनम मिर्जा फैशन स्टाइलिस्ट हैं. आठ दिसंबर को अनम ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी और पोस्ट में लिखा था – जिंदगी में कुछ पल होते हैं, जिनके लिए आप बेहद शुक्रगुजार होते हैं, मैं इस हफ्ते ऐसा ही महसूस कर रहा हूं. असदुद्दीन और अनम की मेंहदी की रस्म हो चुकी है.

असदु्द्दीन अजहरुद्दीन और उनकी पहली पत्नी नूरीन का बेटा है. अजहरुद्दीन का एक और बेटा था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गयी थी.

 

View this post on Instagram

 

Mine ❤️ @anammirzaaa @nasimamirza @imranmirza58 @izhaan.mirzamalik

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on Dec 10, 2019 at 1:37am PST

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More