तकनीकी खामियों को दूर करने हेतु कार्यशाला

देवघर: जिला सूचना जनसंपर्क विभाग सभागार में सोमवार को तीन दिवसीय विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें मास्टर ट्रेनर भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला के तहत लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीन और अन्य चीजों में आई तकनीकी खराबी से निबटने के तरीके पर जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर विभिन्न आयामों की जानकारी देंगे और ये पोलिंग एजेंट और पोलिंग बूथ पर तैनात बीपीओ को ट्रेनिंग देंगे। दूसरे लेवल का ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 नवंबर से शुरू होगा। कार्यशाला के दौरान त्रुटियों को दूर करना और शत-प्रतिशत मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के तरीके पर चर्चा की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More