इजरायल गया 24 किसानों का दल वापस लौटा

रांची: झारखड के 24 किसानों और 3 अधिकारियों का दल रविवार इजरायल की राजधानी तेल अवीव से नई दिल्ली पहुंचा। स्थानिक आयुक्त एम आर मीणा ने बताया कि झारखंड भवन के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और उन्हें रांची एयर इंडिया की लाइट से भेजा जा रहा है। कृषि सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि किसानों का दल सोमवार को रांची पहुंचेगा व उन्हें कृषि विभाग के लोग उन्हें रिसीव करेंगे।
कृषि सचिव ने कहा कि किसानों की इजरायल यात्रा से राज्य के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। झारखड में कम से कम जल का उपयोग कर भूमि की अधिक से अधिक उर्वरता बनाये रखने में मदद मिलेगी। इससे कृषि पैदावार भी बढ़ेगी। कृषि निदेशक छवि रंजन ने बताया कि किसानों के दल का नेतृत्व पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी कर रहे थे।
साथ में कृषि विभाग के उप निदेशक विकास कुमार और रांची जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अनिल कुमार भी किसानों के दल का हिस्सा थे। इजरायल दौरे पर गये 24 किसानों के दल में देवघर से अंबिका प्रसाद कुशवाहा और राजेंद्र यादव, गोड्डा से नीतीश आनंद और शशिकर झा, दुमका से रमेश हांसदा, साहेबगंज से राजेश कुमार यादव और रमेशचंद्र रविदास, प सिंहभूम से रमेश पूर्ति और मार्कस बोदरा, पूर्वी सिंहभूम से राम प्रताप महतो और सिदम चंद्र मुर्मू, गढ़वा से आनंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार मेहता पहुंचे हैं।
इस बाबत पहुँचनेवालों में गुमला से अनिम मिंज, खूंटी से दिलीप कुमार और तुलसी महतो, लातेहार से मिथेंद्र लकड़ा, रांची से अरुण चंद्र गुप्ता, सुखदेव उरांव, गनसु महतो, गिरिडीह से कुमार विवेकानंद, लक्ष्मण महतो, धनबाद से जगदीश रजक और रघुनंदन कुमार शामिल थे।




