रांची: अग्रवाल सभा रांची द्वारा बुधवार को जिला समाहरणालय के दस्तावेज संग्रह कक्ष परिसर में प्याऊ का उद्घाटन किया गया। डीसी राय महिमापत रे ने इसका शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष भागचंद पोद्दार मौजूद थे।
उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि अग्रवाल सभा ने एक नेक व अच्छी पहल की है। सभा ने 100 जगहों पर प्याऊ का उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी। डीसी ने कहा कि अग्रवाल सभा को जल कल्याण मद के तहत प्याऊ हेतु सभी अनिवार्य आवश्यक्ताओं को पूरा किया जाएगा। इस बाबत मीडिया प्रभारी अनु पोद्दार ने बताया कि सभा द्वारा ये 16वें प्याऊ का शुभारंभ किया गया है।