दुमका ने लोहरदगा को 8 विकेट से किया पराजित

अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन सम्पन्न


राजेश कुमार

गिरिडीह: झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप डी का तीसरा लीग मैच में आज लोहरदगा बनाम दुमका के बीच गिरिडीह स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 4 विकेट खोकर नितिन कुमार पांडेय के 128 रन, यश कुमार राठौर के 53 रन तथा अपूर्वा वैभब एवं आर्यन सिंह के नाबाद क्रमशः 31 और 15 रनों की पारी के बदौलत पूरी टीम ने 276 रन बनाया।

दुमका की ओर से विक्रम कुमार ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए दुमका की ओर से हर्ष सिन्हा के 42 रन, चैतन्य कुमार 47 रन एवं विकास रंजन के नाबाद 109 रनों के बदौलत दुमका की टीम 8 विकेट से मैच जीत गयी। दुमका की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकास रंजन को JSCA के द्वारा नियुक्त आब्जर्वर शशि भूषण चौबे एवं GDCA के सचिव रमेश यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज के मैच में JSCA द्वारा नियुक्त अंपायर की भूमिका में बोकारो के कमलेश कुमार चौबे एवं धनबाद के नीरज पाठक तथा स्कोरर गिरिडीह के सुमित सामंता ने अपना योगदान दिया। मौके पर गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव संतोष तिवारी, टूर्नामेंट चेयरमैन विक्रम सिन्हा के साथ रूपेश रजक, संजय यादव, अविनाश यादव, मीनू सिंह, अंकित मोंटी आदि उपस्थित थे। 4 अप्रैल को गिरिडीह का मैच रामगढ़ से होना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More